17
Aug
चंडीगढ़: हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में विकास के नाम पर केवल राजनीति होती रही और जनता की आकांक्षाओं को दरकिनार किया गया। लेकिन वर्तमान भाजपा सरकार ने इस परिपाटी को समाप्त करते हुए हर क्षेत्र को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने का काम किया है। मुख्यमंत्री आज नरवाना में आयोजित धन्यवाद एवं विकास रैली को संबोधित कर रहे थे, जिसका आयोजन प्रदेश के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री श्री कृष्ण कुमार बेदी द्वारा किया गया। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला जींद की धरती सदैव राजनीति के संघर्ष का केंद्र रही…
